फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one sided love, threatened for nikah

इकतरफा प्यार में युवती के परिजनों को दी निकाह करने की धमकी

Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
one sided love, threatened for nikah
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक इकतरफा प्यार का मामला सामने आया है। प्रेमी युवक ने युवती से निकाह करने का ऐलान किया है। युवती की मां की शिकायत पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी फरमान क्षेत्र की एक युवती से इकतरफा प्यार करता है। वह युवती का लगातार पीछा कर रहा है। उसके घर के आसपास चक्कर काटता है। उसने युवती के परिवार के लोगों को खुले तौर पर यह धमकी दे दी कि वह युवती से निकाह करना चाहता है। यदि उसके साथ युवती का निकाह नहीं किया तो वह कहीं और उसका निकाह नहीं होने देगा। युवक की धमकी से परिवार के लोग डर गए। उन्होंने पहले ततारपुर चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस शिकायत का समाधान नहीं कर पाई। युवती की मां ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed