फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One person died and three njured in wall collapse due to storm and rain in Agra

Agra: आंधी, बारिश से ढही दीवार, एक की मौत... तीन लोग घायल; पेड़ गिरे तो कई जगह बिजली के तार टूटे

Thu, 20 Jun 2024 10:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

ताजनगरी में आंधी, बारिश से दीवार ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। पेड़ गिरे तो कई जगह बिजली के तार टूट गए। 

विज्ञापन
One person died and three njured in wall collapse due to storm and rain in Agra
आगरा में आंधी, बारिश से दीवार ढह गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दिन में भीषण गर्मी के शाम को आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। पहले धूल भरी आंधी चली फिर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर जलभराव हुआ तो कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर आंधी के चलते बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं सैंया के तेहरा गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हैं।

विज्ञापन


सैंया के गांव भकतूपुरा, तेहरा में बुधवार शाम 7 बजे आई आंधी से दीवार ढह गई। इस पर छप्पर पड़ा था, जिसके नीचे ताजगंज निवासी सुरेश बैठे थे, जिनकी दीवार गिरने से मौत हो गई। उसी छप्पर में पानी भरकर आ रहे 12 साल के शिवचंद्र, 11 साल के सागर पुत्र मनोज और प्रिंस बैठ गए। छप्पर गिरने से वह भी घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई।

विज्ञापन

बारिश ने दी राहत, लेकिन आंधी से आफत

पिछले करीब एक महीने से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बेमौसम बारिश से भले ही राहत मिल गई लेकिन तापमान की यह गिरावट कुछ ही समय की है। बुधवार को सुबह से सूरज की किरणें सुबह से ही तन झुलसाने लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में हल्का बदलाव हुआ और बादल छाने लगे। शाम करीब 6 बजे धूल भरी तेज हवाएं शुरू हुईं जो जल्द ही आंधी में तब्दील हो गई। शाम करीब 6:30 बजे पहले बूंदाबांदी फिर झमाझम बारिश हुई। रात 9 बजे तक रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई।

बारिश से शहर के तमाम निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। आंधी और बारिश के चलते देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए जिससे ग्रामीण क्षेत्र में देर रात तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं सैंया के तेहरा गांव में आंधी के चलते दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। 


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र बृहस्पतिवार क भी लू चलने की आशंका व्यक्त कर रहा है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed