फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One person died and nine were injured in accident on Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराई... फिर 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; नौ लोग घायल

Wed, 25 Sep 2024 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 02:12 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। एक कार पहले डिवाइडर से टकराई। फिर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। नौ लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
One person died and nine were injured in accident on Agra-Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को चालक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया।  

विज्ञापन


हादसा डौकी थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 14 पर हुआ। यहां पर दोहपर को लखनऊ की तरफ से आगरा की और आ रही अर्टिगा कार चालक को झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर 20 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। 

विज्ञापन

घटना से कार सवारों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर रागहीर रुक गए। सूचना पर एसीपी फतेहाबाद अमरदीप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी नौ का इलाज किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह ने बताया कि कार में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। नौ लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed