{"_id":"62015e31baf8a11a2535993b","slug":"one-murder-accused-arrested-kasganj-news-agr523655351","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के जखेरा में रविवार को युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। मृतक के भाई ने दो हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार की शाम ढोलना क्षेत्र के ग्राम जखेरा निवासी राजेंद्र (45) की रविवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह गांव के बाहर सरसों के खेत में गया हुआ था। वहीं, घूम रहे छविराम और कल्लू ने उसे सरसों के खेत में पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी गला दबा दिया। घटना के बाद भाग रहे लोगों को पकड़ने के लिए ग्रामीण पीछे दौड़ पड़े। पीछा करके एक आरोपी छविराम को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी कल्लू भाग निकला। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी छविराम को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की हैं। दूसरे आरोपी कल्लू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।