फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One more chance to fill the form of odd semester examinations

परीक्षाओं से पहले विषम सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म भरने का एक और मौका

Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One more chance to fill the form of odd semester examinations
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 फरवरी से कराई जानी है। उसी के अनुरूप परीक्षा का कार्यक्रम तैयार कराया जा रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख चार फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय संस्थानों के अलावा संबद्ध कॉलेजों में संचालित सभी सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका दिया गया है। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 जनवरी से ही शुरू होनी थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन्हें स्थगित कर दिया गया था। कुछ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एक और अवसर दिए जाने की मांग की थी, इसको देखते हुए तारीख बढ़ा दी गई। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक जो छात्र-छात्राएं रह गए हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed