फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one month of lockdown in agra news

लॉकडाउन का एक महीना: अब तक उल्लंघन के 1152 मुकदमे, 454 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
one month of lockdown in agra news
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। लॉकडाउन में भी लोगों का घरों से बाहर आना जारी है। पुलिस के पकड़ने पर बहाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा पुलिस एक महीने में 1,152 मुकदमे धारा 188 के उल्लंघन पर दर्ज कर चुकी है। इनमें से 454 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस दौरान शहर में सबसे अधिक मुकदमे सदर सर्किल में दर्ज हो हुए।
विज्ञापन

 
लॉकडाउन को एक महीना हो चुका है। लोग घरों से बेवजह बाहर निकल रहे हैं। पुलिस के पकड़ने पर तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। अब तक दर्ज 1152 मुकदमों में 2756 आरोपी बनाए गए हैं। 454 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी जेल में 14 आरोपी बंद

हरीपर्वत थाना स्थित एमडी जैन इंटर कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में 14 बंदी बंद किए गए हैं। बुधवार को सात आरोपी आए थे। बृहस्पतिवार को भी सात आरोपी लाए गए। इनमें चार आरोपी कागारौल से हत्या के मामले में लाए गए थे। वहीं तीन आरोपी सदर से बलवे के मामले में थे। 

घर के पास ही व्यापारी का काट दिया चालान 

ई-ब्लाक कमला नगर निवासी महेश चंद्र जैन बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे एक्टिवा से दूध लेने गए थे। बेटे मोहित जैन ने बताया कि दूध नहीं मिला लेकिन घर के पास ही पुलिस मिल गई। 

पिता ने बताया कि वह दूध लेने गए थे। पुलिसकर्मी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। एक्टिवा के कागजात मांगे। पिता के पास कागजात नहीं थे। ई चालान काट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने अभद्रता की। 

वाहनों पर की गई कार्रवाई 

चेक किए वाहन : 114205
चालान काटे : 22213
सीज किए : 1021 
शमन शुल्क : 986750
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed