फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one man dead with corona and 22 case found

कोरोना संक्रमित ग्रामीण की उपचार को ले जाते समय मौत

Mon, 02 Nov 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
one man dead with corona and 22 case found
कासगंज के पटियाली के ग्राम चांदपुर में कोरोना से मृतक ग्रामीण का शव लेकर पहुंची टीम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एक कोरोना संक्रमित ग्रामीण की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो चिकित्सक सहित 22 नए संक्रमित सामने आए। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 1661 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पटियाली के ग्राम चांदपुर निवासी निहाल (58) पुत्र हवलदार की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 अक्तूबर को एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों जांच की थी। एंटीजन जांच निगेटिव आई, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे 31 अक्तूबर को फर्रुखाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद उन्हें एटा में भर्ती कराने की कोशिश की लेकिन एटा में उपचार के लिए बाहर ले जाने को कहा। जब परिजन रविवार रात को उसे आगरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार रात को जब आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आई तो उसमें वह पॉजिटिव निकला। इसके साथ ही टीम सक्रिय हो गई और अपनी देखरेख में उसका अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा जिले में कुल 22 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो चिकित्सक भी हैं।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- 1661 कुल संक्रमित
- 227 सक्रिय मरीज
- 1434 मरीज ठीक हुए

कासगंज के पटियाली के ग्राम चांदपुर में कोरोना से ग्रामीण की मौत के बाद शोकाकुल परिजन

कासगंज के पटियाली के ग्राम चांदपुर में कोरोना से ग्रामीण की मौत के बाद शोकाकुल परिजन- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed