{"_id":"60d6c2a38d132b088a5750f1","slug":"one-killed-ten-injured-due-to-tempo-collided-with-a-truck-on-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया टेम्पो, एक की मौत, बच्चों सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया टेम्पो, एक की मौत, बच्चों सहित 10 घायल
Sat, 26 Jun 2021 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 AM IST
सार
आगरा की ओर से टेम्पो तेज रफ्तार से आ रहा था। विरई चौराहे पर नियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आगरा में सड़क हादसा: इसी ट्रक से टकराया टेम्पो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को भीषण हादसा हो गया। यहां विरई चौराहे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टेम्पो टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 10 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे आगरा की ओर से सैंया आ रहे टेम्पो ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार महेश पुत्र नेकराम उम्र करीब 28 वर्ष निवासी हिरोड़ा थाना सैंया की मौके पर मौत हो गई। महेश राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में महेश के दो पुत्र विनय (8 वर्ष) और नहना (5 वर्ष), वीनेश पत्नी जितेंद्र, बरफो पत्नी चेतराम, पुष्पा पत्नी गौतम, निहाल देवी पत्नी चरन सिंह, महेंद्र पुत्र चरन सिंह के साथ मल्लो पुत्री जितेंद्र (2 वर्ष), जतिन (8 वर्ष) और काले (6 वर्ष) पुत्र जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
टेम्पो में सवार आगरा के मधुनगर से जन्मदिन की पार्टी से वापस अपने गांव हिरोंडा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टेम्पो की रफ्तार तेज थी। विरई चौराहे पर टेम्पो अचानक अनियंत्रित हो गया, जिससे सड़क किनारे ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
कागारौल में भी हुआ हादसा
थाना कागारौल क्षेत्र में टेम्पो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक अरमान (22) निवासी जलेसर एटा घायल हो गया। इसी दौरान एसएसपी मुनिराज जी थाने का निरीक्षण करने जा रहे थे। उन्होंने घटनास्थल पर रुककर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।