{"_id":"62f095f3ace40202b34d985b","slug":"one-kanwariya-killed-two-injured-in-road-accidents-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में एक कांवड़िए की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में एक कांवड़िए की मौत, दो घायल
Mon, 08 Aug 2022 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:19 AM IST
सार
ट्रैक्टर को ओवरटैक करते समय बाइक फिसल गई, जिसमें एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट में मौत
विस्तार
सावन के चौथे सोमवार की पूर्व संध्या पर कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िये सड़क हादसे का शिकार हो गए। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दो कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिरहची थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक पर सवार दो कावंडियों की बाइक रविवार की रात एक ट्रैक्टर को ओवरटैक करने में फिसल गई, इससे शिकोहाबाद थाना क्षेत्र निवासी कांवड़िया विवेक की मौत हो गई, जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है ,जहां हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री के पास एक बाइक फिसलने से कांवड़िया घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।