{"_id":"627bfeb51237314ccd342afb","slug":"one-headmaster-s-withheld-salary-another-suspended-mainpuri-news-agr533204766","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रधानाध्यापक का रोका वेतन दूसरा हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रधानाध्यापक का रोका वेतन दूसरा हुआ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी की संस्तुति पर एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का कार्य किया है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी बेवर की संस्तुति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया है।
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी ने विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला कीरत पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई थीं। विद्यालय में पानी की उचित व्यवस्था न होने, शिक्षक डायरी तैयार न होने, हाउस होल्ड सर्वे अधूरा होने आदि लापरवाही पाई गई थी। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर यहां तैनात प्रधानाध्यापिका इंद्राकुमारी का तत्काल प्रभाव से काम पूरा होने तक वेतन रोका जाता है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी बेवर की रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलौंसा पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि वे पूर्व में भी निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर राजवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। राजवीर सिंह को बेवर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सुदामा से संबद्ध किया जाता है।