{"_id":"64aae9b4911edd9f46032c9d","slug":"one-farmer-died-due-to-lightning-in-agra-while-condition-of-three-is-critical-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather News: बारिश के बीच तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली, एक किसान की मौत; तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather News: बारिश के बीच तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली, एक किसान की मौत; तीन की हालत नाजुक
Sun, 09 Jul 2023 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:39 PM IST
सार
Agra Weather News: निबोहरा क्षेत्र में बारिश के बीच तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की दोपहर बारिश के दौरान तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी जद में आने से मवेशी चराने गए किसान की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य किसान झुलस गए। वहीं फतेहाबाद के चर्रपुरा व धारापुरा में भी शनिवार की रात बिजली गिरने से एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर दो भैंस घायल हो गईं। जबकि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मर गया।
विज्ञापन
घटना निबोहरा थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव की है। गांव निवासी नाहर सिंह, छोटे लाल (42), छल्ला उर्फ मुकेश (22), कप्तान सिंह (40), महताब सिंह, विनोद कुमार, चंदन सिंह मवेशी चराने के लिए उटंगन नदी के जंगल में गए थे। दिन में करीब 2:15 बजे बारिश के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में छोटेलाल, नाहर सिंह ,छल्ला उर्फ मुकेश ,कप्तान सिंह आ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार
विज्ञापन
वहीं दूर खड़े होने के कारण महताब सिंह, विनोद व चंदन सिंह बाल-बाल बच गए। चारों को झुलसा देखकर इन लोगों ने गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण चारों को लेकर अस्पताल गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने नाहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल, छल्ला उर्फ मुकेश व कप्तान सिंह का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः- साइबर ठगी का मामला: पहले पंचायत...फिर कुरान की कसम, मस्जिद से किया अनाउंस; अपराध करने पर होगा ये अंजाम
हादसे की सूचना पर पुलिस तथा नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। वहीं फतेहाबाद के चर्रपुरा निवासी पीतम सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे बिजली गिरने से घर की दीवार जमींदोज हो गई। मलबे में दबकर दो भैंस घायल हो गईं। धारापुरा के ग्रामीणों ने बताया कि नीम के पेड़ पर बिजली गिरने से एक मोर मर गया।