{"_id":"5c62c0ebbdec2208332045ae","slug":"one-dies-four-injured-in-road-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से इनोवा पलटी, एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से इनोवा पलटी, एक युवक की मौत, चार घायल
Tue, 12 Feb 2019 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह टायर फटने से पलटी इनोवा कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। कार सवार प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रतापगढ़ के डिरहना निवासी प्रेमचंद्र (48) पुत्र दुखी सिंह पत्नी संगीता, भतीजी शिवानी, दामाद चंद्रकेश और भतीजे आनंद मोहन सिंह के साथ इनोवा से दिल्ली जा रहे थे। इनोवा को प्रेमचंद्र खुद चला रहे थे। हादसा नौहझील के गांव पालखेड़ा (माइल स्टोन-74) के पास हुआ।
एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-74 के पास पहुंची इनोवा का ड्राइवर साइड का टायर फट गया। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार काफी दूर जाकर पलट गई। इसमें सवार प्रेमचंद्र की मौत हो गई और चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना लगते ही घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह गौतम ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।