फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 18 Apr 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
कासगंज। कासगंज-ढोलना मार्ग पर हजारा नहर के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्गेश (33) निवासी ईशेपुर रविवार की रात्रि ग्राम नौगवां से अपने रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। उसकी बाइक पर सुभाष निवासी गंगीरी जनपद अलीगढ़ भी सवार था। जब दोनों हजारा नहर के निकट पहुंचे तो उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सुभाष को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत खराब देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, बाइक सवार दुर्गेश की मौत की सूचना जब उसके घरवालों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed