{"_id":"5e119a458ebc3e87a8206ad4","slug":"one-died-in-road-accident-at-yamuna-express-way-near-surir-mile-stone-89","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, घायलों को अन्य वाहन ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, घायलों को अन्य वाहन ने रौंदा, एक की मौत
Mon, 06 Jan 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद चालक और उसका साथी कार से निकलकर सड़क किनारे जा रहे थे। इसी बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार तहसीलदार (45 वर्ष) पुत्र केदार सिंह उंबास हसनपुर बारू (थाना सादाबाद जिला हाथरस) दिल्ली में भाडे़ पर अपनी कार चलाता था। शनिवार की रात वह अपने साथी सुमित पुत्र शीलेंद्र सिंह निवासी शीगुरा थाना चंदपा हाथरस के साथ यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए कार से गांव जा रहा था।
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के निकट पहुंचे ही थे कि घने कोहरे के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार के टकराने के बाद दोनों युवक सड़क किनारे जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक तहसीलदार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस से मथुरा अस्पताल में भर्ती कराया। सुरीर पुलिस ने मृतक तहसीलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई महेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।