फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one death and 42 new case of covid 19 reported in agra

Corona in Agra: ताजनगरी में संक्रमण से 138वीं मौत, 42 नए मरीज और मिले

Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
one death and 42 new case of covid 19 reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है, लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थमा है। लगातार तीसरे दिन एक और संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि मृतक मरीज फेफड़ों की टीबी से पीड़ित था।
विज्ञापन


उपचार के दौरान जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सांस लेने में तकलीफ और बढ़ गई थी। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। अब तक 138 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उधर, 42 नए मरीज भी मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 6820 पर पहुंच गई है। इनमें 6,197 मरीज ठीक हो गए हैं। 485 मरीजों की उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



जिले में अब तक 2,41,779 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर अक्तूबर में तेजी से बढ़ी है। स्वस्थ होने की 90.87 फीसद है। यह दर सितंबर में 80 से नीचे पहुंच गई थी। वहीं संक्रमित होने की दर 2.82 फीसद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

42,360 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 130 टीमों ने बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, सदर, फुलट्टी, ताजगंज, शहीद नगर, लोहामंडी, दहतौरा, खंदौली, खंदारी, बरौली अहीर और शमसाबाद में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

9,380 घरों के 42,360 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बुखार-खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी समेत अन्य की जानकारी की। ऐसी परेशानी वाले लोगों की कोरोना वायरस की जांच भी कराई। इनको आइवरमेक्टिन, मल्टी विटामिन, विटामिन सी और एंटी मलेरिया की दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed