{"_id":"604e12578ebc3e591e5b6c18","slug":"one-dead-and-4-injured-in-road-accident-kasganj-news-agr4845636104","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से एक की मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से एक की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन
कासगंज के सहावर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा रोड पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार सोने खां (60) निवासी रुदायन जनपद फर्रुखाबाद हुए। सोने खां, रिफत (12) पुत्री आलम शेर, रईसा बेगम (55) पत्नी लाल मोहम्मद, नूरानी (20) पत्नी वसीम, वसीम (22) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी रुदायन जनपद फर्रुखाबाद अपने रिश्तेदार के यहां सलेमपुर बीबी सोरों एक शादी समारोह में आए हुए थे। सभी टेंपो से रविवार की सुबह वापस अपने गांव रुदायन जा रहे थे।
टेंपो गंजडुंडवारा रोड पर सहावर से कुछ आगे निकला तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही टेंपो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोने खां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध ग्रामीण की मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव के पंचनामा भरने की कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम भेज दिया।