फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Covid Patient Died In Firozabad 41 Corona Virus Positive Found At 9 April

फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 41 नए कोरोना मरीज मिले, पॉश कॉलोनियों में ज्यादा फैल रहा संक्रमण

Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
सार

  • दो दिन में कोरोना संक्रमित की दूसरी मौत
  • मृतक संख्या का आंकड़ा 71 हो गया है

विज्ञापन
One Covid Patient Died In Firozabad 41 Corona Virus Positive Found At 9 April
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की लहर और तेज हो रही है। राजा का ताल सब्जी मंडी के पास निवासी कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय युवक की आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कारखाने में काम करता था। इधर, ग्लास एक्सपोर्टर और न्यायिक अधिकारी के परिवार सहित 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4294 हो गई है। जनपद में सक्रिय केस 336 हो गए हैं। मृतक संख्या का आंकड़ा 71 हो गया है। 
विज्ञापन


विभव नगर सेक्टर तीन निवासी ग्लास एक्सपोर्टर, उनकी पत्नी और पुत्र वधु की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्सपोर्टर का परिवार नैनीताल घूमकर आया था। इधर, दबरई जज कंपाउंड निवासी एक न्यायिक अधिकारी, उनकी पत्नी और दो बच्चों की रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। नीम चौराहा निवासी 55 वर्षीय महिला, बाईपास रोड करीम गंज निवासी 59 वर्षीय पुरुष, एफएच मेडिकल कॉलेज में दो विद्यार्थी और एक कर्मचारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बीच जारी रहेंगे दर्शन: कोकिलावन शनिदेव मंदिर में खुले रहेंगे पट, सरकार की गाइड का होगा पालन 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या नगर जलेसर रोड निवासी 18 वर्षीय छात्रा, जोशियान निवासी 32 वर्षीय महिला, गणेश नगर निवासी 34 वर्षीय उद्यमी, गुंजन एक्लेव निवासी 53 वर्षीय कारोबारी, विभव नगर सेक्टर एक में 28 वर्षीय युवक, 11 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद के मुस्तफा रोड निवासी 39 वर्षीय महिला, पैमेश्वर गेट निवासी 48 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी, गुंजन अपार्टमेंट में 17 वर्षीय किशोरी, छोटा चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला, हाजीपुरा में 25 वर्षीय युवती, सरस्वती नगर में 26 वर्षीय युवक, ताड़ो वाली बगिया में 22 वर्षीय युवती, खुशहालपुर बछगांव में 60 वर्षीय वृद्ध, लालपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी, टूंडला निवासी 24 वर्षीय युवक, कोरोना संक्रमित आई है। सुहागनगर में रामा कृष्णा अपार्टमेंट में 62वर्षीय वृद्घ और स्टेशन रोड पर 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पॉश कॉलोनियों में ज्यादा फैल रहा संक्रमण 
कोरोना संक्रमण शहर की पॉश कॉलोनियों में ज्यादा फैल रहा है। गणेश नगर, पैमेश्वर गेट, विभव नगर, गुंजन कॉलोनी, दुर्गा नगर में हर रोज बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ऐसे में इन इलाकों में सख्ती और जागरूकता अभियान की आवश्यकता है।

जनपद में 77 माइक्रो कंटेंमेंट जोन सक्रिय
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में माइक्रो कंटेमेंट जोन बनाए जाने के आदेश है। कागजों में अभी 77 माइक्रो कंटेमेंट जोन सक्रिय हैं। हालांकि यहां कोई सख्ती नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन इलाकों में कोरोना की जांच कर रही है। जब इन इलाकों से 14 दिन तक मरीज नहीं मिलेंगे तो कंटेंमेंट जोन की सूची से हटाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed