{"_id":"6075e7368ebc3ed8b949e82c","slug":"one-arrested-making-illegal-situation-near-official-tubewell-mainpuri-news-agr4885124156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ट्यूबैल के पास अवैध असलहा बनाते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ट्यूबैल के पास अवैध असलहा बनाते एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। गांव तुलजापुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम सरकारी ट्यूबवेल के पास अवैध असलहा बना रहे एक कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कई बने-अधबने तमंचा, उपकरण आदि बरामद हुए। मंगलवार को सीओ ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसपी अविनाश पांडेय ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को क्षेत्र में देररात तक गश्त के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम इंस्पेक्टर विजय गौतम टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि तुलजापुर से आगे नगला तार जाने वाले कच्चे मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने दबिश देकर असलहा बना रहे एक कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू उर्फ संपूर्णानंद निवासी गांव तुलजापुर बताया। पुलिस ने मौके पर तीन तमंचा बने, तीन अधबने व उपकरण आदि बरामद किए। सीओ अमर बहादुर ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस दिन और रात सर्तकता के साथ निगरानी कर रही है। पकड़े गए आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।