{"_id":"62d452085332030f9f7e432a","slug":"one-arrested-for-stealing-battery-from-mobile-towers-mainpuri-news-agr540471037","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई में ईशन नदी पुल के पास से मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया।
जनपद में किशनी, बेवर, कुरावली, एलाऊ आदि क्षेत्र में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी केे मामले सामने आ रहे थे। एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से अपराधियों को पकड़े जाने के लिए इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को कार्रवाई के निर्देशित किया गया था। रविवार की सुबह सूचना मिली कि मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का सदस्य ईशन नदी पुल के पास मौजूद है। इंस्पेक्टर ने दबिश देकर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश निवासी गांव डामई थाना मिरहची जनपद एटा बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इससे पूर्व बैटरी चोर गिरोह के चार सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है, उक्त आरोपी वांछित चल रहा था, उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
-