फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One and a half dozen vehicles collided on highway In Firozabad Due To Fog

कोहरे का कहर: फिरोजाबाद में अलग-अलग जगहों पर कई वाहन भिड़े, प्रधानाध्यापक समेत चार घायल

Mon, 19 Dec 2022 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 10:06 AM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सोमवार को सर्दी के पहले कोहरे ने आफत मचा दी। सुबह से ही कोहरा इस कदर था कि वाहन चालकों के हाथ पांव फुला दिए। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे नंबर दो पर लगभग डेढ़ दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। 
 

विज्ञापन
One and a half dozen vehicles collided on highway In Firozabad Due To Fog
हाईवे पर डेढ़ दर्जन वाहन भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सोमवार को सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। इस दौरान नेशनल हाईवे नंबर दो पर धातरी और रूपसपुर के समीप अलग-अलग हादसे हुए। जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए। एक स्कूल की बस की चपेट में आने से बाइक सवार प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक घायल हो गए।

विज्ञापन

 
नेशनल हाईवे नंबर दो पर सिरसागंज क्षेत्र में धातरी के समीप दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक के चालक-परिचालक घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर खड़े ट्रकों से लगभग एक दर्जन वाहन भिड़ गए। गनीमत रही कि कोहरा होने के कारण स्पीड धीमी होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी सवारी को चोट नहीं आई। हादसे में मुकीम (22) निवासी चुहैरपुर थाना टपोकड़ा अलवर राजस्थान और परिचालक साबिर (29)  निवासी बुवलैहडी थाना पुनहना मेवाड़ हरियाणा हैं। 
विज्ञापन


मुकीम ट्रक में इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर कलकत्ता से अमृतसर पंजाब जा रहा था। वहीं नंदलाल (24) निवासी नौशहरा सिरसागंज से अपने लोडर वाहन को लेकर शिकोहाबाद आ रहा था, तभी वह वहां खड़े ट्रकों में भिड़ गया, जिससे उसके चोटें आई हैं। उधर मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर के पास लगभग आधा दर्जन वाहन भिड़ गये, गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना आटेपुर रोड पर हुई। आमरी निवासी देवीचरन (55)  जलालपुर प्राइमरी स्कूल में प्रधान अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कूल बस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी और उनके चोट आई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed