फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On Total Solution Day 146 complainants reached Sadar Tehsil

UP News: ये तो हद ही कर दी...दो बार किया आवेदन, फिर भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन; एडीएम सिटी से गुहार

Sun, 18 Aug 2024 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 08:40 AM IST
सार

आगरा के संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में एडीएम सिटी से फरियादियों ने विभिन्न विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई। सबसे ज्यादा शिकायतें सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, चकरोड पर कब्जे व राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
 

विज्ञापन
On Total Solution Day 146 complainants reached Sadar Tehsil
तहसील समाधान दिवस

विस्तार

साहब, मैंने नया मकान बनाया है। बिजली कनेक्शन के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन किया। लेकिन, कनेक्शन नहीं मिला। बिना बिजली कोई कैसे रह सकता है। ये गुहार मछला देवी ने शनिवार को एडीएम सिटी अनूप कुमार के सामने लगाई। मौका था सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का। जहां से मछला को सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में 146 फरियादी पहुंचे। जिनमें 9 की समस्या हल हो सकी। बाकी 137 फरियादियों को सात दिन में शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन मिला। नगला हट्टी निवासी मछला देवी के अलावा सरोज कुमार ने बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि बार-बार आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी विशाल बंसल ने मंटोला पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। बोदला निवासी सुधीर गोयल ने शिकायत दर्ज कराई कि आरटीओ में लोन की एनओसी के बाद आरसी पर फाइनेंसर का नाम हटाने के बदले में 1500 रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत नहीं देने पर आरसी पर नाम नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा शिकायतें सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, चकरोड पर कब्जे व राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। पुलिस की 28, ब्लॉक व नगर निगम की आठ-आठ, जिला प्रोबेशन विभाग की 18 और एडीए की आठ शिकायतें दर्ज की गई हैं। एडीएम सिटी अनूप कुमार ने जनसुनवाई की। एसडीएम कृष्ण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने तहसीलदार अविचल प्रताप को सभी शिकायतों का फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed