{"_id":"66c1662758c58292870cf1bf","slug":"on-total-solution-day-146-complainants-reached-sadar-tehsil-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ये तो हद ही कर दी...दो बार किया आवेदन, फिर भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन; एडीएम सिटी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ये तो हद ही कर दी...दो बार किया आवेदन, फिर भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन; एडीएम सिटी से गुहार
Sun, 18 Aug 2024 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:40 AM IST
सार
आगरा के संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में एडीएम सिटी से फरियादियों ने विभिन्न विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई। सबसे ज्यादा शिकायतें सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, चकरोड पर कब्जे व राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
विज्ञापन
तहसील समाधान दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब, मैंने नया मकान बनाया है। बिजली कनेक्शन के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन किया। लेकिन, कनेक्शन नहीं मिला। बिना बिजली कोई कैसे रह सकता है। ये गुहार मछला देवी ने शनिवार को एडीएम सिटी अनूप कुमार के सामने लगाई। मौका था सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का। जहां से मछला को सिर्फ आश्वासन मिला।
संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में 146 फरियादी पहुंचे। जिनमें 9 की समस्या हल हो सकी। बाकी 137 फरियादियों को सात दिन में शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन मिला। नगला हट्टी निवासी मछला देवी के अलावा सरोज कुमार ने बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि बार-बार आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
सुभाष नगर निवासी विशाल बंसल ने मंटोला पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। बोदला निवासी सुधीर गोयल ने शिकायत दर्ज कराई कि आरटीओ में लोन की एनओसी के बाद आरसी पर फाइनेंसर का नाम हटाने के बदले में 1500 रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत नहीं देने पर आरसी पर नाम नहीं बदला।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा शिकायतें सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, चकरोड पर कब्जे व राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। पुलिस की 28, ब्लॉक व नगर निगम की आठ-आठ, जिला प्रोबेशन विभाग की 18 और एडीए की आठ शिकायतें दर्ज की गई हैं। एडीएम सिटी अनूप कुमार ने जनसुनवाई की। एसडीएम कृष्ण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने तहसीलदार अविचल प्रताप को सभी शिकायतों का फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।