फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the second day, women blocked the road to close liquor vends.

Agra News: दूसरे दिन शराब का ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं ने किया रोड जाम

Sun, 07 Jan 2024 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
On the second day, women blocked the road to close liquor vends.
कागारौल। शराब ठेके को बंद कराने के लिए नगला हीरामन की महिलाओं ने शुक्रवार को उत्पात मचाया था। ठेके पर पहुंचकर करीब 65 पेटी शराब सड़क पर पटककर तोड़ दी थी।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के बेटे ने 6 नामजद और अन्य 25 महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ तहरीर दी थी। इधर, शनिवार सुबह जब सेल्समैन ने ठेका खोला तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा लाठी-डंडे लेकर ठेके के सामने पहुंच गई। भीड़ देख सेल्समैन दुकान पर ताला लगाकर चला गया। वहीं महिलाओं ने कागारौल-फतेहपुर सीकरी मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



सड़क पर महिलाओं के धरना देने से कई किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची उपजिलाधिकारी किरावली अनुज नेहरा और एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही ने मामला बढ़ता देख पीएसी की दो गाड़ी बुला ली। इसके बाद महिलाओं को समझाया तो वह सड़क से हटीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी किरावली को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम किरावली अनुज नेहरा ने महिलाओ को समझाने के बाद शराब का ठेका भी खुलवाया । सूचना पर जिला आबकारी निरीक्षक भी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने भी महिलाओ को काफी समझाने की कोशिश की। महिलाओ ने बताया की ठेका होने से यहां सुबह से लोग शराब पीना शुरू कर देते है। खेतों पर आने जाने वाली महिलाओ के साथ छेड़छाड़ करते है। जिससे खेतों की तरफ आना जाना मुश्किल हो गया है। महिलाएं ठेका बंद कराने की मांग पर अड़ी हैं। महिलाओं का कहना है कि जरूरत पडी तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन करेंगी। वहीं शुक्रवार को बवाल के बाद थानाध्यक्ष कागारौल ने ममता पत्नी जसमत, कलुआ, भूपेंद्र, पूजा पत्नी जीतू, जशोदा पत्नी बनै सिंह, ईश्वर सिंह सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



उपजिलाधिकारी किरावली अनुज नेहरा ने बताया कि महिलाएं ठेके को बंद कराने के लिए आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखीं। महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा है। बाकी महिलाओं की मांग के अनुसार जांच की जाएगी।




जिला आबकारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पिछले चार वर्ष से ये दुकान चल रही है, आज तक किसी ग्रामीण द्वारा कोई शिकायत नही की थी। अचानक दुकान के ताले तोड़कर शराब की दुकान को लूटा गया है। ये रंजिशन किया गया है। अगर महिलाओं को कोई दिक्कत थी तो उसकी शिकायत वो अधिकारियों से कर सकती थीं। महिलाओं के ज्ञापन पर वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद ठेका स्थानांतरण के बारे में सोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed