Mainpuri By-Elections 2022: लोकसभा उपचुनाव के लिए 900 वाहनों का होगा अधिग्रहण, एआरटीओ ने शुरू की प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की ओर से एआरटीओ शिवम यादव को आदेश जारी किया गया है। इसमें लगभग पांच सौ छोटे और लगभग चार सौ बड़े वाहन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने नौ सौ वाहनों को अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं। एआरटीओ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वाहन स्वामियों को नोटिस भेज दिए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की ओर से एआरटीओ शिवम यादव को आदेश जारी किया गया है। इसमें लगभग पांच सौ छोटे और लगभग चार सौ बड़े वाहन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। एआरटीओ ने वाहनों का डाटा निकलवाने के साथ ही अधिग्रहण के नोटिस तैयार करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही वाहन स्वामियों को ये नोटिस उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
समय से उपलब्ध कराने होंगे वाहन
नोटिस में स्पष्ट किया जा रहा है कि चुनाव से तीन दिन पहले ही वाहनों को लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। अधिग्रहण आदेश के बाद भी जो वाहन समय से उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एआरटीओ शिवम् यादव ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी कर दिया जाएगा। सभी वाहन स्वामी जिनका वाहन अधिग्रहण किया जाए, वे समय से निर्धारित तिथि और निर्धारित स्थल पर उपलब्ध रहें।