फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the news of the flow of construction material in Yamuna, PCB in action

आगरा: यमुना में निर्माण सामग्री के प्रवाह की खबर पर, हरकत में पीसीबी

Fri, 10 Feb 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
On the news of the flow of construction material in Yamuna, PCB in action
फिरोजााबाद। सेतु निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री के अंश यमुना में प्रवाहित होने संबंधी खबर संज्ञान में आने के बाद जिले का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। रामदासपुरा में सेतु निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते निर्माण सामग्री के अंश यमुना में प्रवाहित होने की खबर बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रमुखता प्रकाशित की गई थी। क्षेेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस मामले में जांच कराने व कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन



फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग स्थित जनपद के सीमावर्ती रामदासपुरा में लगभग 750 मीटर लंबा यमुना सेतु निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सेतु निगम के जरिये यमुना नदी पर सेतु निर्माण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी की जा रही है। यही कारण है कि प्रतिदिन सैकडों किलोग्राम निर्माण सामग्री अंश ( सीमेंट,कच्ची गिट्टी और बालू) यमुना में प्रवाहित हो रहा है। इस खबर को गत बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। वहीं खबर प्रकोशित होने के बाद हरकत में आये क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनजीटी की गाइड लाइन के तहत संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही है। वहीं पीसीबी द्वारा निर्माण स्थल पर टीम भेज मौके पर जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन


यमुना नदी में निर्माण सामग्री अथवा अन्य कोई ऐसी चीज फेंकी व प्रवाहित की जा रहीं तो गलत है। इस पर संबंधित के विरूद्व एनजीटी की गाइड लाइन के तहत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। - इंजीनियर बीके दुबे क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed