{"_id":"60e1f77b8ebc3ed78150ce64","slug":"on-the-information-of-human-trafficking-two-minors-two-youths-removed-from-the-train-tundla-news-agr498520870","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी की सूचना पर ट्रेन से दो नाबालिग- दो युवक उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी की सूचना पर ट्रेन से दो नाबालिग- दो युवक उतारे
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से कटिहार से दिल्ली मानव तस्करी के लिए ले जाए जा रहे बच्चों की सूचना पर जीआरपी टूंडला ने दौड़ लगा दी। जीआरपी ने टूंडला आते ही ट्रेन के अलग-अलग कोचों में बैठे चार नाबालिग बच्चों एवं दो युवकों को नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद मामला मानव तस्करी का नहीं अपितु रिश्तेदारी का निकला। इसके बाद जीआरपी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
कामाख्या से चलकर आनंद विहार जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रविवार शाम पौने छह बजे करीब टूंडला पहुंचती है। इससे पहले ही पुलिस कंट्रोल रूम से जीआरपी टूंडला को सूचना दी गई कि ट्रेन के अलग-अलग कोचों में मानव तस्करी के लिए बच्चों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी योगेंद्र यादव अलर्ट हो गए।
ट्रेन के टूंडला आते ही जीआरपी के जवानों ने ट्रेन के सभी कोचों को चेक करना शुरू किया। चेकिंग में जीआरपी ने चार बच्चों एवं उनके साथ चल रहे दो युवकों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद मामला मानव तस्करी का नहीं होकर रिश्तेदारी का निकला। जीआरपी को हिरासत में लिए युवकों मोहम्मद साजिद एवं दिलीप कुमार पंडित ने बताया कि सभी चार नाबालिग बच्चे उनके रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
ये सभी कटिहार से उनके साथ आनंद विहार तक यात्रा कर रहे थे। जीआरपी ने नाबालिग बच्चों के परिजनों से भी फोन पर बातचीत कर जानकारी जुटाई है। इसके बाद जीआरपी और रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
ट्रेन से चार नाबालिग बच्चे उतारे थे। उनके साथ दो युवक भी हिरासत में लिए हैं। सभी दृष्टिकोण से पूछताछ की गई है। मामला मानव तस्करी का नहीं होकर रिश्तेदारी का है।
योगेंद्र यादव
थाना प्रभारी जीआरपी, टूंडला