{"_id":"5ed140878ebc3e90984dbeb6","slug":"on-line-teaching-mainpuri-news-agr4439146187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कॉलेज के प्रवक्ता पवन यादव ने बढ़ाया मंडल का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कॉलेज के प्रवक्ता पवन यादव ने बढ़ाया मंडल का गौरव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जैन इंटर कॉलेज करहल के प्रवक्ता पवन कुमार यादव ने जिले के साथ ही आगरा मंडल का भी नाम रोशन किया है। वे मंडल में पहले प्रवक्ता है जिनका वीडियो एनसीईआरटी की सहमति के बाद टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया है।
जैन इंटर कॉलेज करहल के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पवन कुमार यादव ने कक्षा 12 रसायन विज्ञान अध्याय चार रासायनिक बलगतिकी के दो वीडियो तैयार किए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने उनके वीडियो लखनऊ और एनसीईआरटी दिल्ली भेजे।
एनसीईआरटी ने उनके वीडियो माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए शासन द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के लिए संचालित स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारित करने की संस्तुति की। शुक्रवार को उनका वीडियो स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारित हुआ।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ. मुकेश अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल, नाजर सिंह यादव, एसपी सिंह, विवेक कुमार, प्रदीप यादव, सुमन यादव, मंजूषलता यादव, रामनरायण बाथम, कृष्णानंद दुबे, डॉ. पदम सिंह पदम, डॉ. एके सिंह राठौर, हर प्रसाद यादव, अशोक यादव, अंजना यादव, डॉ. अजय यादव आदि ने बधाई दी।