फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   on line application

जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए सचिवों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 03 Mar 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
on line application
मैनपुरी। ऑनलाइन पोर्टल पर जन्म और मृत्यु पंजीकरण में आने वाली समस्याओं और कमियों को दूर करने के लिए पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सभी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही जारी होने लगे हैं। शहरी क्षेत्र में जहां नगर निकाय और सरकारी अस्पताल को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिवों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ऑनलाइन पोर्टल पर सचिवों को अपनी लॉगिन आईडी से सभी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने होते हैं। जानकारी के अभाव में लगातार इसमें समस्या आ रही है। दो चरणों में ये प्रशिक्षण होगा। सीएमओ कार्यालय में चार मार्च को जहां मैनपुरी, कुरावली और बेवर ब्लॉकों के सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तो वहीं पांच मार्च को जागीर, करहल, किशनी, बरनाहल, घिरोर और सुल्तानगंज ब्लॉकों के सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जन्म मृत्यु के ऑनलाइन पंजीकरण में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। सभी सचिवों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed