{"_id":"646a61ac0172d9f8ab0b9569","slug":"on-asking-for-loan-money-shopkeeper-tried-to-offer-car-kasganj-news-c-25-1-164936-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उधारी के रुपये मांगने पर दुकानदार पर किया कार चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उधारी के रुपये मांगने पर दुकानदार पर किया कार चढ़ाने का प्रयास
Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के एक गांव में दुकानदार द्वारा उधारी के रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। मामले में दुकानदार ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के परतापुर गांव में 16 मई को दुकान स्वामी ब्रजनंदन की दुकान से गांव के ही विकास यादव, संजय यादव, विनय यादव, विपिन यादव ने उधार में कुछ सामान लिया था। काफी समय बाद दुकानदार ने उसने उधारी के रुपये मांगा। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि आरोपियों ने उसके उपर कार चढ़ाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किए। इस दौरान तो वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन जब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन