{"_id":"5d8748c28ebc3e93b31a63bd","slug":"omini-van-caught-fire-at-petrol-pump-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिलिंग स्टेशन पर धू धूकर जलने लगी ओमनी वैन, साहसी युवकों ने हटाई, बड़ा हादसा बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलिंग स्टेशन पर धू धूकर जलने लगी ओमनी वैन, साहसी युवकों ने हटाई, बड़ा हादसा बचाया
Sun, 22 Sep 2019 03:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 22 Sep 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
आग का गोला बनी ओमनी वैन
- फोटो : अमर उजाला
फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल लेने आई ओमनी वैन धू धूकर जलने लगी। पेट्रोल पम्प पर खड़े युवकों ने धक्का देकर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।
बताया गया है कि थाना एका के गांव नगला स्वेटा निवासी धर्मवीर अपनी ओमनी गाड़ी में एका के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा रहा था। तभी अचानक ओमनी में आग लग गई। ओमनी में आग लगने से पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया।
साहस का परिचय देते हुए पेट्रोल पंपकर्मियों ने कुछ युवकों के साथ गाड़ी को धक्का देकर सड़क पर खड़ा कर दिया। वहीं आग की लपटें देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसका अभी कोई पता नहीं लग सका है।