{"_id":"5d2e050e8ebc3e6cc22692de","slug":"old-women-shot-dead-in-home-during-robbery-at-basai-jagner-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः वृद्धा की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद बदमाशों ने डाला घर में डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः वृद्धा की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद बदमाशों ने डाला घर में डाका
Wed, 17 Jul 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कंठश्री का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बसई जगनेर के नयागांव में सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने प्रधान की ताई के घर में हमला कर दिया। लूटपाट के दौरान वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में लगी है। मामले में पूर्व प्रधान, उनके भाई और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नयागांव के प्रधान धाराजीत की ताई कंठश्री पत्नी स्व. लक्ष्मीनारायन घर सोमवार की रात करीब 12 बजे सात बदमाशों ने हमला कर दिया। वृद्धा तिवारे में सो रही थी। घर में घुसे बदमाशों ने अलमारी आदि का ताला तोड़कर नकदी और गहने लूट लिए।
खटपट की आवाज पर कमरे में सो रहा भतीजा हेत सिंह जाग गया। वह देखने के लिए जैसे ही उठा, तभी सीढिय़ों के पास बैठे बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली कंठश्री (70) के सीने में जा लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज पर अन्य लोग भी जाग गए। लोगों ने तत्काल डायल-100 पर जानकारी दी। डकैती और हत्या की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
इस पर एसपीआरए रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ बीएस वीर कुमार भी आ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान दीनदयाल और उनके भाई यज्ञदत्त पुत्रगण मोहन शर्मा और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घरवाले घटना के पीछे पुरानी रंजिश बता रहे हैं।