फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old woman shot dead in land dispute in mainpuri

मैनपुरी: जमीन के विवाद में वृद्धा की गोली मारकर हत्या, परिवार के दो लोग घायल

Sat, 19 Oct 2019 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
old woman shot dead in land dispute in mainpuri
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव नगला पंची में शुक्रवार रात जमीन को लेकर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस बीच हमलावरों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके दो देवर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला पंची निवासी विजय सिंह का खेत घर के सामने है। पास में ही प्लॉट को लेकर विपक्षी पूर्व सैनिक रामौतार से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह विजय की पत्नी रेशमा देवी (60) अपनी बहू ज्योति व अन्य परिवार के लोगों के साथ विवादित प्लॉट में खड़ी झाड़ियां काट रही थी।
विज्ञापन


जानकारी पर दूसरे पक्ष के नजर सिंह यादव, भीम सिंह, हरिओम वहां आए और जगह को अपना बताते हुए झाड़ियां न काटने की बात कही। गाली-गलौज करने के बाद देख लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात किया हमला

रात आठ बजे नजर सिंह, रामौतार सिंह, भीमसेन, हरिओम, भोजपाल और मनोज कुमार निवासी गढ़िया छिनकौरा थाना बेवर ने लाठी-डंडे व रायफल आदि असलहा लेकर विजय सिंह के घर पर हमला कर दिया। दरवाजे पर आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

फायरिंग के दौरान रेशमा देवी के तीन गोली लगीं। देवर अशोक व सुघर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह कई थानों के फोर्स के साथ पहुंच गए। 

घायलों को सैफई भेजा गया। वहां वृद्धा को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। देर रात ही पुलिस ने दबिश देकर नजर सिंह, रामौतार यादव, भीमसेन और हरिओम को रायफल व अन्य असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि वादी और आरोपी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इनके पास से असलाह भी बरामद किए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed