फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Rivalry Turns Violent: Men Break Into House Assault Victim and Torch Motorcycle in Agra

दुस्साहस: घर में घुसकर मारपीट, फिर बाहर खड़ी बाइक फूंक डाली; पुलिस ने दर्ज की FIR

Tue, 25 Nov 2025 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 08:16 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में परिवार के सदस्यों की घर में घुसकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं घर के बाहर खड़ी बाइक में भी आग लगा दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Old Rivalry Turns Violent: Men Break Into House Assault Victim and Torch Motorcycle in Agra
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक पुराने विवाद में दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद घर के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


खेरिया मोड़ के श्याम नगर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना 18 नवंबर रात 11 बजे की है। सुनील और निर्मल पुरानी रंजिश में घर में घुस आए। गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद आरोपियों का भाई अनूप घर आया। उसने बाहर खड़ी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक बाइक जल चुकी थी। उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed