फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old, man, memory, mainpuri, janta, curfew

घर में रहे अपने तो पुरानी यादों का खुला पिटारा

Sun, 22 Mar 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
old, man, memory, mainpuri, janta, curfew
स्टेशन रोड पर परिवार से कोरोना वायरस की चर्चा करते संतोष मिश्रा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सालों के बाद सभी परिवार के लोग एक साथ घर में रहे तो पुरानी यादों का पिटारा खुल गया। किसी में बचपन में की गई शरारतों को याद किया तो किसी ने बीते जमाने की बातें बताईं। बच्चों के साथ भी लोगों को समय बिताने का समय मिला। इससे लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन

दशकों पुरानी की कहानियां हुईं ताजा
शहर के राजा का बाग निवासी हरप्रसाद यादव के परिवार ने लंबे समय बाद अपनों के साथ समय बिताया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव बताते हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनों के लिए लोगों के पास समय ही नहीं है। अगर छुट्टी भी होती है तो घर के कामकाज निपटाने में समय निकल जाता है। लेकिन पहली बार सभी अपने साथ रहे। बच्चों को पुरानी बातें बताईं तो परिवार के अन्य लोगों ने भी पुराने खट्टे मीठे अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर टीवी देश में फैल रहे कोरोना के बारे में जानकारी लेने के लिए सभी ने समाचार भी देखे। लेकिन फिर जब भाभी रामा देवी, बेटे सौरभ और विवेक, बहू अनीता और नातियों के साथ बैठे तो जैसे सभी में एक अलग ही खुशी थी। उन्होंने बताया कि कई दशकों के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ इतना अच्छा समय बिताया। सेवानिवृत्त होने के बाद भी अगर उनके पास समय था तो बेटे अपने काम में व्यस्त रहते थे। बेटों ने भी इस अनुभव को सुखद बाताया। नाती डुग्गू भी बाबा और पापा की कहानियों को सुनकर किसी और ही दुनिया के सपने देखने लगा था। गांव की गलियों से लेकर शहर तक के सफर का उन्होंने पूरा वृत्तांत जो सुनाया था। हरप्रसाद यादव ने कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों से कर्फ्यू का पालन करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने जाना बाबा का बचपन
जनता कर्फ्यू भले ही कोरोना से बचाव के लिए जरूरी था, लेकिन इसने अपनों को एक साथ वक्त बिताने का मौका दिया। ये हम नहीं, बल्कि स्टेशन रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है। रविवार का दिन उनके लिए बीते कुछ सालों से अपेक्षा काफी अलग था। आज न बच्चों को स्कूल जाना था और न ही बेटों को काम पर। सभी एक साथ थे। घर के छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए भी किसी को बाहर नहीं जाना था।

सुबह दैनिक काम से निवृत्त होकर सभी अपने एक जगह जमकर बैठ गए। तभी नाती सार्थक ने पूछ दिया कि बाबा आप छोटे थे तो क्या करते थे। बस फिर बाबा ने यादों का पिटारा खोल दिया। जितनी खुशी संतोष कुमार मिश्रा को बताने में हो रही थी, उससे कहीं अधिक खुश नाती सार्थक उन बातों को जानकर हो रहा था। बेटा डॉ. अंबुज मिश्रा और बेटी भावना भी पास ही बैठी बीच-बीच में उन्हें कुछ पुरानी बातें याद दिला रहे थे। पास ही बैठी दादी प्रेमलता मिश्रा भी उनकी बातों पर मुस्कुरा रही थीं। कई घंटों तक कहानियां का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद सभी ने खाना खाया और फिर जुट गए पुरानी यादों को ताजा करने में। प्रेमलता मिश्रा बताती हैं कि न तो परिवार ने कभी इतना समय साथ बिता पाया और न हीं कभी इतनी खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed