{"_id":"657324b3ab232a2f820c5b0b","slug":"old-man-killed-by-a-bull-trapped-in-its-horns-and-thrown-on-road-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को सांड़ ने मार डाला: सींग में फंसाकर सड़क पर फेंका, सिर के बल गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को सांड़ ने मार डाला: सींग में फंसाकर सड़क पर फेंका, सिर के बल गिरने से मौत
Fri, 08 Dec 2023 07:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:44 PM IST
सार
छुट्टा गोवंश जानलेवा साबित हो रहे हैं। सांड़ दौड़ता हुआ आया और सींग में फंसाकर बुजुर्ग को पटक दिया। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांड़
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में सांड़ ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।धनौली के दयालनगर निवासी 70 वर्षीय इस्लाम धौलपुर के राजौरा गांव के मूल निवासी हैं। वह अपने पुत्र नूरी, पुत्रवधु गुलफ्शा और पौत्र के साथ रहते थे।
इस्लाम बेटे नूरी के साथ ठेल से फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे इस्लाम गली में ठेल पर कपड़े रख रहे थे, उसी बीच सामने से सांड़ दौड़ता हुआ आया, उसके उसके पीछे कुत्ते भौंक रहे थे। इस्लाम संभल पाते इससे पहले सांड़ ने उनको सींग मार दिया। इससे वे सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेखपाल और नायब तहसीलदार को जानकारी दी है।