फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man dies due to difficulty in breathing

सांस लेने में दिक्कत के चलते वृद्ध की मौत

Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to difficulty in breathing
मैनपुरी। जिले में सांस की दिक्कत के चलते निरंतर मरीजों की मौत हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल पहुंचे एक मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ओपीडी में 453 मरीजों को उपचार दिया गया। निमोनिया से पीड़ित पांच बच्चे भी भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 453 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इमरजेंसी में सांस लेने की दिक्कत के चलते 11 मरीज पहुंचे, इनमें 10 की उम्र 60 साल से अधिक थी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी उदयवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताली की इमरजेंसी से सोमवार को दो वृद्धों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed