{"_id":"61d4738f863730037e5fae7b","slug":"old-man-dies-after-being-crushed-by-truck-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में हादसा: गिट्टी से लदे ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में हादसा: गिट्टी से लदे ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tue, 04 Jan 2022 09:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:49 PM IST
सार
आगरा में ट्रक ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर में शमशाबाद मार्ग पर मंगलवार सुबह गिट्टी से लदे ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर फोर्स के साथ पुलिस अफसर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीमों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव चमरौली निवासी बनवारी लाल (68) रक्षा संपदा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे वह बरौली अहीर में मंदिर के सामने खड़े थे। तभी गिट्टी से लदे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने हंगामा करने के साथ ही जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को सीज कर दिया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन