{"_id":"607455069a26636d86024ff4","slug":"old-man-died-due-to-fever-take-vaccine-before-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बुखार से वृद्ध की मौत, 12 घंटे पहले लगवाया था कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बुखार से वृद्ध की मौत, 12 घंटे पहले लगवाया था कोरोना टीका
Mon, 12 Apr 2021 07:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Apr 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी क्षेत्र के टीकतपुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह (67) ने रविवार को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया था। घर आने के बाद बुख़ार आ गया। घरवाले अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ टिकेंद्र कुमार विपिन कुमार ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिससे मौत का कारण सामने आ जायेगा।
विज्ञापन