फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man death information given to police after two days in firozabad

Firozabad: फिरोजाबाद जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, दो दिन बाद आई याद तब पुलिस को दी वृद्ध की मौत की सूचना

Tue, 26 Jul 2022 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 04:01 PM IST
सार

वृद्ध की बीमारी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल के कर्मचारी पुलिस को इसकी सूचना देना भूल गए। दो दिन बाद याद आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
 

विज्ञापन
old man death information given to police after two days in firozabad
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में तैनात स्टाफ की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। दो दिन पहले उपचार के दौरान एमआईसीयू में दम तोड़ने वाले वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम हाउस में तो रखवा दिया गया, लेकिन पुलिस को मीमो भेज कर वृद्ध की मौत की सूचना नहीं दी। मंगलवार को जब इसकी जानकारी चिकित्सक को हुई तो उन्होंने पुलिस को मीमो भेजकर वृद्ध की मौत की जानकारी दी। 

विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले कुछ लोग बीमारी की हालत में एक वृद्ध  को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। वृद्ध की उम्र करीब 60 साल थी। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए एमआईसीयू में भर्ती करा दिया। यहां वृद्ध का उपचार चल रहा था। रविवार को वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। एमआईसीयू वार्ड में तैनात कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में तो रखवा दिया, लेकिन इसकी सूचना मिली को नहीं दी। जिसके चलते पिछले दो दिनों से वृद्ध का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा सड़ रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इसकी जानकारी चिकित्सक को हुई तो उन्होंने स्टाफ से पूछताछ कर पुलिस को मीमो भेजकर वृद्ध की मौत की खबर दी। इससे वृद्ध के शव का पुलिस पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा सकें। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। जुलाई माह में भी अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पांच दिनों तक एक शव पोस्टमार्टम हाउस में सड़ता रहा। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि वृद्ध की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed