फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man brutally murdered by crushing him with a brick police reached the spot

Firozabad: आधी रात को ईंट से कुचल कर वृद्ध की बेरहमी से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस; खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Sun, 12 May 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 09:48 AM IST
सार

बुजुर्ग की घर में सोते समय हत्या कर दी गई। इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 

विज्ञापन
Old man brutally murdered by crushing him with a brick police reached the spot
बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग घर में अपने धेवते और उसकी पत्नी के साथ रहता था। सुबह-सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के दिवाईची में सूरजपाल (80 वर्ष) पुत्र रामचंद्र किसान थे। किसान अपने धैवते और उसकी पत्नी के साथ रहते थे। रात में किसी ने उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सका  है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिस जगह वारदात हुई उसके आसपास सीसीटीवी भी लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कातिल तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed