{"_id":"61ec569360a96501cb73249d","slug":"old-lady-dies-in-sivaganga-express-tundla-news-agr522105175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवगंगा एक्सप्रेस में वृद्ध महिला की मौत, टूंडला में रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवगंगा एक्सप्रेस में वृद्ध महिला की मौत, टूंडला में रोकी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रा कर रही एक वृद्ध महिला रेलयात्री की सफर के दौरान मौत हो गई। ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोककर शव को नीचे उतारा गया तथा पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
वाराणसी के चेतगंज निवासी चन्द्रवती चौरसिया 71 पत्नी श्यामलाल चौरसिया शनिवार सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस के एच-1 ई-केबिन में पुत्री ममता चौरसिया के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन कानपुर से निकली तभी अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। बेटी ममता ने टीटीई स्टाफ के माध्यम से चिकित्सा मुहैया कराने को कहा।
सूचना पर ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यहां रेलवे के चिकित्सक ने उनकी जांच की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ट्रेन में महिला रेलयात्री की मौत की जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक अख्तर अली ने मृतक महिला के शव को ट्रेन से नीचे उतरवाया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। मृतका की पुत्री ममता ने बताया कि दिल्ली में उसके भाई रहते हैं। वे दोनों भाई के पास जा रहीं थीं। संवाद