{"_id":"613b9cfd8ebc3e0b0443a6f4","slug":"old-farmer-dies-in-cattle-attack-mainpuri-news-agr5070055162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के हमले में वृद्ध किसान की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के हमले में वृद्ध किसान की हुई मौत
विज्ञापन
मृतक का फूल सिंह फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव भाग्य नगर खिरिया निवासी वृद्ध किसान बृहस्पतिवार की शाम खेत पर फसल देखने के लिए गया था। तभी गोवंश के एक झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल किसान ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव भाग्य नगर खिरिया निवासी फूल सिंह (65) पुत्र अनोखे लाल बृहस्पतिवार की शाम खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार खेत के पास में गोवंश घूम रहे थे, किसान जब खेत के पास गया तो गोवंश का झुंड हमलावर हो गया। एक गोवंश ने किसान को उठाकर पटक दिया। इसके चलते फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमला होता देख आसपास खेत में मौजूद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और फावड़ा की मदद से गोवंश को भगाया। जब तक फूलसिंह को अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया। एसडीएम अनूप कुमार का कहना है कि जानकारी अभी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।