फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old age pension stopped of elderly woman she shown dead in verification in Etah

जिंदा हूं मैं: एटा में पेंशन लेने पहुंची 73 साल की बुजुर्ग महिला, बोली- अफसरों ने मुझे तो जीते जी मार दिया

Sat, 17 Dec 2022 07:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 07:53 PM IST
सार

एटा में एक बुजुर्ग महिला को सरकारी कागजों में मृत दर्शा दिया गया। इसके बाद उसकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी। जब महिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंची तो उसे देखकर कर्मचारी दंग रह गए। 

विज्ञापन
old age pension stopped of elderly woman she shown dead in verification in Etah
पीड़ित रामबेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में समाज कल्याण विभाग की ओर जारी वृद्धा पेंशन डेढ़ वर्ष से बुजुर्ग महिला को नहीं मिली तो वह शनिवार को कार्यालय पहुंच गई। यहां कर्मचारियों ने महिला को देखा तो दंग रह गए। दरअसल, नगर पंचायत की ओर से किए गए सत्यापन में वृद्धा को मृत दर्शा दिया गया था। इसके कारण उसकी पेंशन बंद कर दी गई। 

विज्ञापन


जैथरा कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामबेटी देवी (73) की डेढ़ वर्ष से वृद्धा पेंशन नहीं आ रही थी। इसके बाद समाज कल्याण विभाग में अपनी पेंशन बंद होने की जानकारी करने पहुंची। यहां कर्मचारियों ने दस्तावेजों को देखा तो बताया कि आप तो मृत दशाई गई हो, इसकी वजह से पेंशन बंद हो गई है। 

विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट गलत भेजी गई 

समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र का सत्यापन ब्लॉक स्तर से बीडीओ और शहरी क्षेत्र का ईओ के माध्यम से किया जाता है। सत्यापन रिपोर्ट गलत भेजी गई है। इसकी वजह से वृद्धा की पेंशन बंद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रामबेटी ने बताया कि पेंशन से ही गुजारा चल रहा था। उनके पति की मौत हो चुकी है और अन्य कोई आय का साधन नहीं है। जिंदा रहते ही अधिकारियों ने मार दिया। अब नगर पंचायत से लिखवाकर देने की बात कही गई है। शरीर में खुद ही जान नहीं है, लड़खड़ाते कदमों से चलने को विवश हैं। ऐसे में अब अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर कैसे लगा पाऊंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed