{"_id":"5cef71f5bdec220728421981","slug":"oil-traders-murder-case-of-fatehpur-sikri-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी तेल व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा नहीं, 'अपने' और 'पराये' कातिल में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी तेल व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा नहीं, 'अपने' और 'पराये' कातिल में उलझी पुलिस
Thu, 30 May 2019 11:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुरी सीकरी के मोहल्ला खिड़की आगा में डकैती के दौरान हुई तेल व्यवसायी दिनेश चंद सिंघल की हत्या का खुलासा पुलिस एक महीने बाद भी नहीं कर सकी है। पुलिस की जांच में चार बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर भी आए, लेकिन पुलिस उनकी पहचान तक नहीं कर सकी है।
25 से ज्यादा संदिग्धों को थाने पर जांच के लिए बुलाया गया। मगर, उनसे भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पहले पुलिस मान रही थी कातिल दिनेश चंद का कोई करीबी है। बाद में शक की सुईं पराये लोगों पर घूमी। पुलिस इसी अपने और पराये के बीच उलझकर रह गई है।
चाबी नहीं देने पर मार डाला था
घटना 27 अप्रैल की रात की है। दिनेश चंद सिंघल का तेल का स्पेलर घर में लगा था। सरसों खरीदने के लिए लाखों रुपये घर में रखे हुए थे। रात को वो और उनकी पत्नी उर्मिला घर में सो रही थीं। आधी रात को चार बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बाकी बदमाश घर के बाहर खड़े रहे। बदमाश अलमारी की चाबी मांग रहे थे। दिनेश चंद के इंकार पर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। उर्मिला को भी बेरहमी से पीटा था। लूटपाट करके बदमाश भाग गए थे।

Trending Videos
चोरों के गैंग पर पुलिस का शक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनेश चंद ने घटना से पहले सरसों खरीद ली थी। उनके घर में कैश ज्यादा नहीं था। बैंक खातों में भी ज्यादा रकम नहीं थी। इससे माना जा रहा है कि चोरी के इरादे से बदमाश आए होंगे।
दंपति के जागने पर हमला बोल दिया। इसमें दिनेश चंद की मौत हो गई। बदमाश एक थैली घर से उठा ले गए थे। उसमें ही कुछ रकम बताई जा रही है। वारदात करने वाला कोई स्थानीय गैंग भी हो सकता है। इसकी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने हिरासत में लिए हैं दो लोग
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए आगरा, मथुरा, भरतपुर आदि जिलों में भी छानबीन की। 24 से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया। बदमाशों ने नकाब पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।
जांच में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी मिल गए हैं, लेकिन बदमाशों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। जिन लोगों को थाने लाया गया, उनसे भी फुटेज का मिलान नहीं हो सका है। अब पुलिस ने दो और संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

खुलासा न होने से आक्रोश
घटना के बाद एसएसपी अमित पाठक भी पहुंचे थे। उन्होंने आक्रोशित कसबा के व्यापारियों को समझाया था। जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। इस पर ही लोग माने थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस की विशेष टीम को लगाया गया है। मगर, अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इस कारण परिवार के लोगों के साथ ही व्यापारियों में आक्रोश है।
थाना प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी बेगपाल सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम लगातार लगी हुई है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुराने गैंग के जेल से छूटकर आए बदमाशों से भी पूछताछ की गई है।