फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oil theft of two lakh rupees from transformer

नगला जुला फीडर से करीब दो लाख का तेल चोरी

Wed, 16 Feb 2022 07:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Oil theft of two lakh rupees from transformer
मैनपुरी। नगला जुला स्थित फीडर से सोमवार की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। जेई की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता अखिलेश कुमार नगला जुला स्थित फीडर पर तैनात हैं। सोमवार की रात चोर फीडर पर पहुंचे और परिवर्तक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर से करीब 1800 लीटर तेल चोरी कर लिया। लाइन बंद होने के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो तेल चोरी होने की जानकारी हुई। बुधवार को जेई ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि चोरों ने परिवर्तक को क्षतिग्रस्त कर करीब दो लाख रुपये कीमत का तेल चोरी किया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करेगी।
ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बंद
करहल। नगर के मोहल्ला सराय भटेला का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से संबद्ध तीन मोहल्लों में बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर कर्मचारी ठीक करने पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय भटेला में बुधवार की सुबह तीन बजे के लगभग ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई। आग की लपटें देख मोहल्ले के लोग जाग गए और इसकी सूचना विद्युत निगम के एसडीओ और जेई को सूचना दी। एसडीओ के निर्देश पर जेई ने ट्रांसफार्मर से होने वाली आपूर्ति बंद करा दी। ट्रांसफार्मर फुंकने से संबद्ध मोहल्ला सराय भटेला, मनिहारान व कानूनगोयान में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे सुबह के समय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कई घरों के लोगों ने पीने का पानी हैंडपंपों से भरा। शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जेई असलमउद्दीन ने बताया कि कर्मचारी ट्रांसफार्मर सही करा रहे हैं। देर शाम तक ट्रांसफार्मर सही कराकर तीनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed