फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oil mafia Manoj goyal three-storey commercial building sealed in Agra

Agra News: तेल माफिया मनोज गोयल पर बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत सील

Tue, 06 Sep 2022 10:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को आगरा में तेल माफिया मनोज गोयल की तीन मंजिला इमारत को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
Oil mafia Manoj goyal three-storey commercial building sealed in Agra
तेल माफिया की अवैध इमारत सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चर्चित तेल माफिया मनोज गोयल की तीन मंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत को विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। मारुति एस्टेट चौराहा पर अवैध निर्माण हो रहा था। एडीए ने जुलाई में नोटिस जारी किया था। मंगलवार को अवैध इमारत को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन


व्यावासायिक इमारत का एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं था। तीन मंजिला इमारत में दुकान और शोरूम बनाए जा रहे थे। 15 से अधिक दुकानों का निर्माण हो रहा था। एडीए प्रवर्तन प्रभारी पूरन के नेतृत्व में टीम मंगलवार दोपहर दो बजे कार्रवाई के लिए पहुंची। इमारत को सील कर दिया। 

विज्ञापन

पेट्रोल पंप भी हो चुके हैं सील

नेहरू नगर निवासी मनोज गोयल की ओर से खसरा 519/1, 520/1, 521/1, 526/4 आदि में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मनोज गोयल का नाम मथुरा रिफाइनरी से तेल चोरी के प्रकरण में सुर्खियों में आया था। प्रशासन ने तेल माफिया घोषित किया था। मनोज के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप सील हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2.46 करोड़ रुपये का तेल किया था चोरी

मनोज गोयल ने एक मकान के अंदर से सुरंग बनाकर तेल चोरी की गई थी। अक्तूबर, 2015 से तेल चोरी की जा रही थी। 16 फरवरी, 2017 को पेट्रोलिंग टीम ने यह मामला पकड़ा था। मानीटरिंग के बाद पता चला कि तकरीबन 3,80,000 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी की गई। उसकी कीमत 2,46,49,300 रुपये थी।

मथुरा रिफाइनरी से चोरी करके तेल को आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के पेट्रोल पंपों पर बेचा गया था। पुलिस ने इसकी भी जांच की थी। इनमें से सात पेट्रोल पंप मनोज गोयल के थे। उन पर सील लगा दी गई थी। तेल माफिया मनोज गोयल पर वर्ष 2017 में गैंगस्टर लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed