{"_id":"613e3fc08ebc3e50090026e8","slug":"officials-reached-the-areas-even-on-holidays-for-the-prevention-of-fever-mainpuri-news-agr5072741182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार की रोकथाम के लिए अवकाश के दिन भी क्षेत्रों में पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार की रोकथाम के लिए अवकाश के दिन भी क्षेत्रों में पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार की रोकथाम के लिए कई स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने सुल्तानगंज के महरमई और बेवर के गांव सैदपुर में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना।
विकास खंड सुल्तानगंज के गांव महरमई में पिछले सप्ताह दो लोगों की मौत हुई थी। रविवार को सीएमओ के निर्देश पर यहां शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराते हुए उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह एसीएमओ राजीव राय, मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर के साथ गांव पहुंचे।
गांव में पहुंचकर घर-घर जाकर निरीक्षण किया। जहां भी टायर आदि घरों में पड़े पाए वहां उनको अलग हटवाया। कूलरों में पानी कई दिनों से भरा पाया गया उन्हें भी खाली करवाया। सीएमओ ने छतों पर जाकर पुराने बर्तनों में जहां भी पानी भरा पाया उसे खाली कराया। गांव में 110 मरीजों जांच की गई। 58 मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई जो निगेटिव पाई गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुल्तानगंज डॉ. जेपी वर्मा, डॉ. आरसी दुबे, प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे। सीएमओ ने बेवर विकास खंड के गांव सैदपुर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएचसी बेवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गदंगी मिलने पर स्वीपर और अन्य कर्मचारियों को बेहतर सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. राजीव राय, डॉ. जेपी वर्मा, डॉ. शेखर भदौरिया, रवींद्र सिंह गौर, एसएन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।