{"_id":"632744ac5db01755fd677545","slug":"obscene-act-outside-the-ashram-saint-beat-up-for-protesting-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Crime: आश्रम के बाहर अश्लील हरकत, विरोध करने पर संत से मारपीट, युवती ने दी शर्मनाक धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Crime: आश्रम के बाहर अश्लील हरकत, विरोध करने पर संत से मारपीट, युवती ने दी शर्मनाक धमकी
Sun, 18 Sep 2022 10:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:03 PM IST
सार
युवती ने संत से दो लाख रुपये की मांग की। न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इस मामले की जानकारी जब संत के शिष्यों को हुई तो वे एकत्रित होकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पीड़ित संत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बलदेव में यमुना के खडै़रा घाट स्थित हरिदास आश्रम पर शनिवार की रात पहुंची एक युवती ने भाई एवं एक अन्य युवक के साथ संत नारायण दास त्यागी से अभद्रता करते हुए मारपीट की। संत को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और दो लाख रुपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की जानकारी हुई तो सुबह बलदेव, नरहौली, अबैरनी, हथौड़ा आसपास के गांवों के सैकड़ों शिष्य बलदेव थाने पर पहुंच गए। यहां हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
संत नारायण दास ने मोनिका पाराशर, उसके भाई वैभव पाराशर व लेखराज सिंह निवासीगण अबैरनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती, उसके भाई एवं साथी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संत नारायण दास त्यागी ने बताया 14 सितंबर को आश्रम के समीप महिला एवं अन्य दो युवकों को अश्लील हरकत करते हुए देखा, मना करने पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगे। तब 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया तो मौका देख कर सभी भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद 17 सितंबर को देर रात 11:30 बजे मोनिका अपने भाई वैभव पाराशर व लेखराज को लेकर आश्रम पर आई। जान से मारने की धमकी देने लगी। वे दो लाख रुपये देने की मांग करने लगे। न देने पर आशाराम बापू की तरह यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देने की धमकी दी। बलदेव थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया संत नारायण दास की तहरीर पर युवती मोनिका पाराशर, वैभव पाराशर व लेखराज सिंह निवासीगण अबैरनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बताया की लड़की का पिता राजन लाल पाराशर मीडिया कर्मी बनकर पुलिस को गुमराह करता है।
विज्ञापन