एक जाति विशेष युवक ने ब्राह्मण समाज पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से एससी-एसटी एक्ट संशोधन के आंदोलन की शुरुआत हुई है। ये चिंगारी लगातार बढ़ ही रही है कि एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक जाति विशेष के युवक ने ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग सड़क पर उतर आए। टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाने में एफआईआर लिखी गई।
एक जाति विशेष के सचिन कुमार ने फेसबुक पर ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के वायरल होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। समाज के लोग सुरीर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
सुरीर के विकास रावत पुत्र सुशील रावत की तहरीर पर सिकंदपुर निवासी आरोपी युवक सचिन, उसके पिता चंद्रपाल सिंह और एक नाबालिग भाई के साथ भूरा खान पुत्र नवाब खान के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया है, वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
मालूम हो कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की अगुवाई मथुरा से हो रही है। कथावाचक देवनीनंदन ठाकुर अहम भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने अमेरिका से दो फेसबुक लाइव किए। इसमें एससी-एसटी एक्ट संशोधन के आंदोलन को हवा दी।
इन दो फेसबुक लाइव के बीच ही एक जाति विशेष ने अपने फेसबुक अकाउंट में कमेंट लिखकर पोस्ट कर दिया। जो ब्राह्मण समाज पर है। मथुरा से ही दोनों मामले जुड़े हुए हैं। ये एक तरह से फेसबुक वॉर है।