फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obama's security fence 75 ATS commando

ओबामा के सुरक्षा घेरे में 75 एटीएस कमांडो

Sat, 17 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 17 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए
विज्ञापन
एंटी टेरेरिस्ट स्कवॉएड (एटीएस) के कमांडो ताजमहल के आसपास कमान संभालेंगे। सूत्रों की मानें, एनएसजी के बाद एटीएस के कमांडो का सुरक्षा घेरा होगा। कमांडो 20 जनवरी तक आगरा में डेरा डाल सकते हैं। वहीं शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचने के लिए पुलिस अधिकारियों ने खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक की। पूरे जोन से पुलिस बल मंगाया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के बाद 27 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा में होंगे। ताजनगरी पहले से ही आतंकी निशाने पर है। ओबामा की विजिट के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे हैं। ओबामा का अपना सुरक्षा बेड़ा तो अलग से होगा ही केंद्र और प्रदेश सरकार की एजेंसियां भी सुरक्षा में जुटी हैं। सूत्रों की मानें तो ओबामा के विशेष सुरक्षा घेरे के बाद भारतीय एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसमें एनएसजी के कमांडो सबसे आगे होंगे। माना जा रहा है कि एटीएस के कमांडो ताजमहल के आसपास के घेरे में तैनात रहेंगे। इसके लिए आगरा में एटीएस की तीन टीमें आ सकती हैं। एक टीम में 25 कमांडो होते हैं। इस तरह 75 कमांडो के दस्ते के 20 जनवरी तक आगरा पहुंचने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों से लिया इनपुट
एसएसपी राजेश मोदक ने खुफिया एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। इसमेें एसपी सिटी, एसपी प्रोटोकाल, सीओ सदर, सीओ एलआईयू, सीएफओ, सीओ ताज सुरक्षा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, ओबामा आते हैं तो रूट प्लान क्या रहेेगा, ट्रैफिक की क्या व्यवस्था रहेगी, रूट पर कई सौ मीटर पहले से ही वाहन रोक दिए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में कहां फोर्स लगेगी, पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ, कमांडों की तैनाती, रूफ टाप ड्यूटी लगेगी। अतिरिक्त फोर्स बुलानी है तो वह कहां से आएगी। फायरब्रिगेड की दमकलों को भी लगाया जाएगा। इन सब बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों से इनपुट लिया गया। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।

नए किराएदार, नौकरों के सत्यापन
खुफिया एजेंसियों ने शहर के बाहरी क्षेत्रों की कई कालोनियों में डेरा डाल दिया है। पता किया जा रहा है कि हाल के दिनों में कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है, जिसने अधिक किराया देकर कमरा लिया हो। वहीं हाल के दिनों में घरों और ढाबों पर नौकरी के लिए आए लोग भी निशाने पर हैं।
थाना स्तर पर सघन चेकिंग के निर्देश
एसएसपी ने थाना स्तर पर पुलिस को सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर एनएच-2, ग्वालियर हाइवे, एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलेगा। चेकिंग प्वाइंट बनाकर पुलिस वाहनों को चेक करेगी।
कई इलाकों में खुफिया निगरानी
शहर में तीन माह पहले से रक्षा एजेंसियों की तैयारी चल रही है। खुफिया सूत्रों की मानें तो शहर में सदर, यमुना पार, सिकंदरा और ताजगंज के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।

---------------
सुरक्षा एजेंसी के हवाले रहेंगी ऊंची इमारतें
आगरा। ताजमहल के आसपास की ऊंची इमारतें सुरक्षा एजेंसी के हवाले रहेंगी। इन इमारतों पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों के पास हाईरेंज दूरबीन और अत्याधुनिक हथियार होंगे। अमेरिकी एजेंट अधिकारिक और कई बार अनाधिकारिक तरीके से आगरा आकर तमाम जानकारियां भी जुटा ले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ओबामा शिल्पग्राम से ताजमहल तक बैटरी बस से जाएंगे। इस दौरान आसपास के क्षेत्र की ऊंची इमारतों से नजर रखी जाएगी। इन पर सुरक्षाकर्मी तैनात होने हैं। उनको चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed